सबसे ज्यादा आलसी होते है इन पांच राशियों के लोग, कहीं इनमें आप तो नहीं
इस दुनिया में जहाँ एक तरफ कठोर परिश्रम करने वाले लोग हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सब काम छोड़कर केवल आलस्य के मामले में सबके बाप होते हैं। वैसे, आज हम बात करने वाले हैं पांच ऐसी राशियों की, जिनके जातक होते हैं सबसे ज्यादा आलसी....
कर्क राशि
इन लोगों की आलस से गहरी दोस्ती होती है। अगर आलस्य दिखाने का कहीं कोई कॉम्पिटिशन चल रहा होगा तो ये लोग पुरस्कार लिए बिना वापस घर नहीं आएंगे। कर्क राशि के लोग दिनभर एक ही जगह पर बैठे-बैठे अपना समय बर्बाद कर सकते हैं।
वृषभ राशि
दरअसल इस राशि के लोगों को काम करने से डर लगता है। इनका नेचर ही ऐसा होता है। इस राशि के जातक केवल तभी काम करते हैं जब इन्हें यकीन हो जाए कि किया जा रहा काम इनके हित में हो। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि वृषभ राशि के लोग मेहनती होते हैं, लेकिन जब तक इन्हें इनकी पसंद का काम नहीं दिया जाए तब तक ये खुद तो क्या अपने दिमाग को भी सोचने के लिए नहीं कहते हैं।
वृश्चिक राशि
ये राशि और इस राशि के लोग थोड़ा हटकर होते हैं। लेकिन जब आलस्य की बात आए तो ये लोग भी वृषभ राशि के लोगों की तरह ही व्यवहार करते हैं। लेकिन ये भी सच है कि वृश्चिक राशि के जातक आलस के मामले में मूडी होते हैं। अगर इनका मन बदल जाए तो यह अपने आलस को पीछे छोड़ लगन से काम करना शुरू कर देते हैं।
मीन राशि
आलस्य कई बार मीन राशि के जातकों की जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। अगर इस राशि के लोगों को कोई बात हर्ट करती है तो ये लोग दुनिया से किनारा कर लेते हैं और अपनी एक अलग दुनिया बसाते हैं, जहां केवल और केवल आलस ही होता है। अगर ऐसा न हो तो ये लोग किसी काम को करने में आलस नहीं दिखाएंगे।
सिंह राशि
इस राशि के नाम से ही इसके जातक का पता चल जाता है। ये लोग हमेशा शेर की तरह एक्टिव रहते हैं। लेकिन इनका मूड इन्हें आलसी बना ही देता है। अगर एक बार इनको लग गया कि घर या बाहर इनकी कोई इम्पोर्टेंस नहीं तो फिर तो बहुत मुश्किल है इनसे कोई भी काम कराना।
Comments
Post a Comment